,

लखनऊ: होली पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, जुमे की नमाज़ का समय बदला

Lucknow: Ganga-Jamuni culture seen on Holi, Friday prayer time changed

रिपोर्ट- वंदना रावत, इशा अहमद

लखनऊ। देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए लखनऊ में होली और जुमे की नमाज़ को लेकर सामाजिक सौहार्द की एक अनूठी पहल देखने को मिली। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अपील के बाद शहर की कई मस्जिदों में जुमे की नमाज़ का समय आगे बढ़ा दिया गया, ताकि दोनों समुदायों के धार्मिक आयोजन बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें।

होली समितियों ने किया सहयोग

14 मार्च को जुमे और होली का संयोग होने के चलते चौक क्षेत्र की होली समितियों ने आपसी सहमति से होली जुलूस को दोपहर 12:30 बजे तक समाप्त करने का फैसला लिया।

इसी तरह, मुस्लिम समाज ने भी सौहार्द्र की मिसाल पेश करते हुए नमाज़ का समय आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ के समय में 1 से 1.5 घंटे की देरी की गई, ताकि किसी को असुविधा न हो।

कई मस्जिदों में बदला जुमे की नमाज़ का समय

शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज़ के समय में किया गया बदलाव:

जामा मस्जिद, रिंग रोड, खुर्रम नगर – पहले: 1:15 बजे → अब: 2:30 बजे

फातमी मस्जिद, मतीन पुरवा, खुर्रम नगर – पहले: 1:00 बजे → अब: 2:00 बजे

मस्जिद आयशा, कमला नेहरू नगर – पहले: 12:45 बजे → अब: 2:15 बजे

मस्जिद दो मिनारा, फ्रेंड्स कॉलोनी, विकास नगर – पहली नमाज़: 1:40 बजे, दूसरी नमाज़: 2:30 बजे

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनेगा त्योहार

यह कदम लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब का बेहतरीन उदाहरण है, जहां दोनों समुदायों ने एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए लचीला रवैया अपनाया।

सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताया। प्रशासन ने भी इस फैसले को शहर की एकता और शांति बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…