,

लोरमी नगर हुआ अब हाईटेक..तीसरी नज़र से होगी अब नगर की सुरक्षा

Report: Sudhesh Panday

लोरमी: नगर को अपराध मुक्त बनाने को लेकर नगर पालिका परिषद गंभीर है नगरपालिका परिषद लोरमी क्षेत्र में आने-जाने वालों पर अब “तीसरी नजर” की निगरानी होगी । नागरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मांग पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव द्वारा लोरमी नगर क्षेत्र से गुजरने वाले सभी मुख्य मार्गों पर उच्च तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु ₹45 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी । यह कार्य अब पूर्णता की ओर अग्रसर है । बहुत जल्द जिले के एस पी अपने कार्यालय से लोरमी नगर के मुख्य मार्गों की गतिविधियों पर निगरानी रख सकेंगे । साथ ही, थाना प्रभारी लोरमी भी थाना भवन से पूरे शहर के सुरक्षा प्रबंधन का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सकेंगे । नगरपालिका परिषद द्वारा यह कार्य पुलिस विभाग के समन्वय से किया जा रहा है । इसके अंतर्गत कोटा पंडरिया मार्ग (महाविद्यालय के पास से सारधा नहर तक), स्थानीय रेस्ट हाउस से ढोलगी रोड तिराहा तक, तथा चारखम्भा चौक से मुंगेली रोड में निर्माणाधीन भव्य प्रवेश द्वार तक उच्च क्षमता के कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं ।कैमरा स्थापना के लिए स्थानों का चयन पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण पश्चात किया गया है ।नगर के व्यापारी वर्ग ने नगर सुरक्षा की दिशा में किये जा रहे इस प्रयास के लिए स्थानीय विधायक अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है |

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…