रातापानी टाइगर रिजर्व में अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Leopard dies after being hit by an unknown vehicle in Ratapani Tiger Reserve

भोपाल-जबलपुर हाईवे पर शाहगंज जोड़ के पास हुआ हादसा

रायसेन: रातापानी टाइगर रिजर्व के बरखेड़ा रेंज में एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। यह हादसा भोपाल-जबलपुर हाईवे पर शाहगंज जोड़ के पास ओवर ब्रिज पर हुआ, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मृतक तेंदुए की उम्र लगभग एक साल बताई जा रही है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए रातापानी टाइगर रिजर्व के बरखेड़ा रेंज के बीचो-बीच हाईवे पर ब्रिज बनाए गए हैं, ताकि वन्यजीव सुरक्षित आवागमन कर सकें। इसके बावजूद तेंदुआ ओवर ब्रिज के ऊपर कैसे पहुंचा, यह जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर करता है।

हादसे की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विहार से डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस और वन विभाग सक्रिय हो गए हैं।

यह घटना वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा उपायों की गंभीरता पर एक बार फिर ध्यान आकर्षित कर रही है। हाईवे पर वन्यजीवों की बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

3 अप्रैल की ये 3 राशियां होंगी भाग्यशाली! कहीं आपकी राशि तो नहीं?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी