,

Legendary Photographer: प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय का निधन, भारतीय फोटोजर्नलिज्म को बड़ी क्षति

Legendary Photographer

Legendary Photographer: 83 वर्ष की आयु में निधन, निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Legendary Photographer: देश के दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का आज सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से फोटोजर्नलिज्म और कला जगत में शोक की लहर फैल गई है। रघु राय का अंतिम संस्कार रविवार शाम चार बजे लोधी श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी गुरमीत, बेटा नितिन और तीन बेटियां लगन, अवनि और पूर्वाई हैं।

read also: Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Legendary Photographer: भोपाल गैस त्रासदी से लेकर इंदिरा गांधी तक, इतिहास को कैमरे में किया कैद

रघु राय को भारत के सबसे प्रतिष्ठित फोटोग्राफरों में गिना जाता था, जिन्होंने भोपाल गैस त्रासदी, इंदिरा गांधी के दौर सहित कई ऐतिहासिक घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया। उनकी तस्वीरों ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी गहरी छाप छोड़ी। बेटे नितिन राय के अनुसार, वे पिछले दो वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे, जो बाद में मस्तिष्क तक फैल गया था। उनकी कलात्मक दृष्टि और ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण को हमेशा याद रखा जाएगा।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…