,

Kurukshetra: ताइक्वांडो आत्मरक्षा की सशक्त तकनीक, महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी : सुभाष सुधा

Kurukshetra

Report By: GURDEEP SINGH GUJRAL, Edit by: Priyanshi Soni

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर के समीप स्थित पंजाबी धर्मशाला में तीन दिवसीय ऑल इंडिया ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26, 27 और 28 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने किया।

Kurukshetra: खिलाड़ियों से परिचय, आयोजकों को दी शुभकामनाएं
उद्घाटन अवसर पर सुभाष सुधा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा की एक प्रभावी और सशक्त तकनीक है, जो आज के समय में अत्यंत आवश्यक हो गई है।

महिलाओं के लिए आत्मरक्षा बेहद जरूरी
सुभाष सुधा ने महिला खिलाड़ियों की भागीदारी की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए आत्मरक्षा आज समय की मांग है। ताइक्वांडो जैसी मार्शल आर्ट तकनीकें महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाती हैं। इसके माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी सुरक्षा कर सकती हैं, बल्कि समाज में सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

देश के कई राज्यों की टीमें ले रहीं हिस्सा
प्रतियोगिता में झारखंड, मणिपुर, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार प्रत्येक राज्य से दो से तीन टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। पुरुषों के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी की है।

आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा
आयोजकों ने बताया कि विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये नकद और लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये नकद और टैबलेट, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये नकद और एंड्रॉयड फोन, जबकि चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये नकद और जूसर-ग्राइंडर प्रदान किया जाएगा।

युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास
एजे प्रहार एक संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर फाउंडेशन के संस्थापक अजय कुमार उपाध्याय और सचिव मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…