Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। यहां मादा चीता ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया है। यह घटना भारत में चल रहे प्रोजेक्ट चीता के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Kuno National Park: चीतों की संख्या 50 के पार
Good News from Kuno National Park again…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 9, 2026
Cheetah Jwala has given birth to 5 cubs, marking another major milestone for Project Cheetah. With this, India’s cheetah population has crossed the half-century mark, reaching 53.
A proud moment for wildlife conservation and a strong… pic.twitter.com/UfZz64zpJ6
ज्वाला के पांच शावकों के जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या 50 के पार पहुंच गई है और अब यह बढ़कर 53 हो गई है। यह देश में चीतों के पुनर्वास अभियान की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
Kuno National Park : सीएम डॉ. यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क में चीता ज्वाला द्वारा 5 शावकों को जन्म देने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे वन्यजीव संरक्षण और प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता बताते हुए वन विभाग की टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है और इससे वन्यजीव संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।
Kuno National Park : वन्यजीव संरक्षण के लिए गर्व का क्षण
विशेषज्ञों के अनुसार यह उपलब्धि भारत में चीतों को फिर से बसाने की कोशिशों की सफलता को दर्शाती है। कूनो नेशनल पार्क में लगातार बढ़ती संख्या वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक संकेत है और यह देश के लिए गर्व का क्षण भी है।





