,

खैरागढ़ में Opium Case Protest पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम का पुतला दहन

Opium Case Protest

Opium Case Protest: खैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर खैरागढ़ जिला मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिलाध्यक्ष कोमल साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर चौक में एकत्रित हुए और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झूमाझटकी भी देखने को मिली।

Opium Case Protest: अफीम कांड और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा से जुड़े एक नेता द्वारा करीब 9.50 एकड़ जमीन में अफीम की खेती किया जाना प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहे नशे के कारोबार का बड़ा उदाहरण है। नेताओं का कहना था कि यह मामला सरकार की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है और युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाली व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Opium Case Protest: दोषियों पर कार्रवाई और कीमतें वापस नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी को भी जनता पर महंगाई की मार बताया। नेताओं ने कहा कि पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान आम लोगों की जेब पर यह सीधा हमला है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Opium Case Protest: पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश का युवा नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जबकि दूसरी ओर महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने मांग की कि अफीम कांड में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए।

READ ALSO: Lok Sabha Budget Session: संसद का बजट सत्र शुरू, स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Opium Case Protest: इस मौके पर पूर्व विधायक गिरवर जंघेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की और गैस सिलेंडर की कीमतें कम नहीं कीं, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…