बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress Internal Conflict

Congress Internal Conflict: बलरामपुर जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। हाल ही में जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी के 10 पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में नवनियुक्त महामंत्री, तीन जिला सचिव और छह मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। सभी नेताओं ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजते हुए संगठन में परिवारवाद को बढ़ावा देने और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।

Congress Internal Conflict: नवनियुक्त महामंत्री, तीन जिला सचिव और छह मंडल अध्यक्ष ने छोड़ा पद, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

बताया जा रहा है कि 2 मार्च को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसके बाद से ही संगठन के भीतर असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। हाल ही में बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद और गहरा गया, जिसके बाद असंतुष्ट नेताओं ने सामूहिक रूप से पद छोड़ने का फैसला लिया।

Congress Internal Conflict: इस्तीफा देने वालों में जिला महामंत्री संजीव कुमार गुप्ता के साथ ही जिला सचिव गौर विश्वास, प्रदीप खेश और मनोज दुबे शामिल हैं। वहीं मंडल अध्यक्षों में देवव्रत सरकार, समर बहादुर सिंह, ब्रिंदा यादव, अजय नारायण, जसीम अंसारी और फूलमती नाग ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Congress Internal Conflict: परिवारवाद को बढ़ावा और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप, ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से बढ़ा विवाद

इस्तीफा देने वाले नेताओं का कहना है कि संगठन में मेहनत करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर कुछ खास लोगों को महत्व दिया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो संगठन की मूल भावना के खिलाफ है।

READ ALSO: Lok Sabha Budget Session: संसद का बजट सत्र शुरू, स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

नेताओं ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित निर्णय करेगा, ताकि संगठन में बढ़ते असंतोष को दूर किया जा सके।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान