,

Korba Road Accident: कोरबा में भीषण सड़क हादसा, नेशनल हाईवे 130 पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba Road Accident

Korba Road Accident: छत्तीसगढ़ के Korba जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर केंदई के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक में कोयला लदा था जबकि दूसरे ट्रक में सीमेंट भरा हुआ था। टक्कर के बाद लगी आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।


Korba Road Accident: आग की चपेट में आकर चालक की दर्दनाक मौत

हादसे के दौरान सीमेंट से लदे ट्रक का चालक वाहन में ही फंस गया और आग की चपेट में आने से उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए।

Korba Road Accident: सूचना मिलते ही Katghora क्षेत्र की मोरगा और बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की टीम को भी बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।


Korba Road Accident: नेशनल हाईवे 130 पर यातायात प्रभावित

हादसे के बाद नेशनल हाईवे 130 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को डायवर्ट कर यातायात बहाल करने का प्रयास किया।

READ ALSO: Singapore PM on Uttar Pradesh : सीएम योगी से मुलाकात के बाद सिंगापुर पीएम का बयान, यूपी की विकास गति की सराहना

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृत चालक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता