,

King Kohli Insta: विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे के लिए गायब, फैंस अनुष्का से पूछते रहे वजह

- Advertisement -
Ad imageAd image
King Kohli Insta

King Kohli Insta: क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात अचानक बंद हो गया, जो लगभग 6 घंटे बाद फिर से उपलब्ध हुआ। इस दौरान सर्च करने पर अकाउंट “यूजर नॉट फाउंड” दिखा और डायरेक्ट लिंक से भी प्रोफाइल नहीं खुल रही थी।

King Kohli Insta: अकाउंट पर लिखा आ रहा था: ‘पेज उपलब्ध नहीं’

गुरुवार रात करीब 2 बजे कोहली का अकाउंट गायब हुआ। उनके इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन (27 करोड़ 40 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अकाउंट गायब होने के कारण फैंस उनके पोस्ट और एक्टिविटी नहीं देख पा रहे थे।

फैंस अनुष्का शर्मा से पूछ रहे थे वजह

अकाउंट गायब होने के दौरान फैंस ने विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पोस्ट्स पर कमेंट कर सवाल पूछे। कुछ कमेंट्स में लिखा गया:

  • “लौट आओ कोहली जी”
  • “भाभी, भैया का अकाउंट कहां गया?”
  • “चीकू भैया ने मुझे क्यों ब्लॉक किया?”
  • “भाभी, किंग भैया से बोलो अकाउंट एक्टिवेट करें।”
King Kohli Insta

अकाउंट डिसेबल या डिलीट – क्या अंतर है?

  • डिलीट: पूरा डेटा, फोटो, वीडियो, फॉलोअर्स हमेशा के लिए हट जाते हैं।
  • डिसेबल: अकाउंट अस्थायी रूप से गायब होता है, लॉगिन करके वापस लाया जा सकता है।

विराट के अकाउंट के गायब होने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इंस्टाग्राम ने इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल होने के संभावित कारण

  1. कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन (अभद्र भाषा, न्यूडिटी, वॉइलेंस आदि)
  2. स्पैम गतिविधि (बहुत ज्यादा फॉलो/अनफॉलो, कमेंट/लाइक)
  3. IP उल्लंघन या दूसरों का कंटेंट गलत उपयोग
  4. लंबे समय तक निष्क्रियता
  5. नाबालिग उपयोगकर्ता (12 साल से कम उम्र)

विराट के हालिया क्रिकेट रिकॉर्ड

  • 18 जनवरी को वनडे में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 124 रन बनाए।
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
  • टेस्ट, वनडे और टी-20 मिलाकर 559 मैचों में 28,215 रन।
  • इंटरनेशनल शतक: 85।
  • वनडे में 311 मैचों में 14,797 रन और 54 शतक।

विराट अब 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। भारत की अगली वनडे सीरीज 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होगी।

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस