,

Khatushyamji में चढ़ने लगा फाल्गुन मेले का रंग, मेले से पहले ही दिखी श्रद्धा की धूम

Khatushyamji

Report by: Lokesh Sharma, Edit by: Priyanshi Soni

Khatushyamji: 21 फरवरी से 28 फरवरी तक खाटू धाम में आयोजित होने वाले बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेले की तैयारियां अपने पूरे शबाब पर हैं। मेले से पहले ही माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। रींगस से खाटू धाम तक का 17 किलोमीटर लंबा रास्ता श्रद्धालुओं से गुलजार नजर आ रहा है। श्याम भक्त रंग, अबीर और गुलाल उड़ाते हुए, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते जत्थों के रूप में खाटू धाम की ओर बढ़ रहे हैं।

Khatushyamji: प्रशासन और मंदिर कमेटी की व्यापक तैयारियां

जिला प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी मेले को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, रंग-रोगन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इस बार लगभग 5,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही करीब 400 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए पूरे मेले की निगरानी रखी जाएगी। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी भक्त को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Khatushyamji: सजे बाजार, व्यापारियों में उत्साह

Khatushyamji

मेले से पहले ही खाटू श्याम नगरी दुल्हन की तरह सज चुकी है। बाजारों में मिठाइयां, प्रसाद, गुलाब के फूल, इत्र और धार्मिक सामग्री की दुकानों पर रौनक दिख रही है। अनुमान है कि इस फाल्गुन मेले के दौरान रींगस से खाटू धाम तक के व्यापारियों को करोड़ों का कारोबार होगा। रोडवेज बस संचालक, निजी वाहन चालक, होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस संचालक पूरे साल इस मेले का इंतजार करते हैं।

Khatushyamji: भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

रींगस से खाटू तक का पूरा क्षेत्र श्याम रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। हर तरफ “जय श्री श्याम” के जयकारे गूंज रहे हैं। खाटू श्याम नगरी अपने भक्तों के स्वागत के लिए आतुर दिख रही है और फाल्गुन मेले की आभा अभी से पूरे इलाके में छा चुकी है।

Read also:
Bassi: तीन दिनों से लापता भाई-बहन का सुराग नहीं, परिजनों में मचा कोहराम

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…