,

Bassi: तीन दिनों से लापता भाई-बहन का सुराग नहीं, परिजनों में मचा कोहराम

Bassi

Bassi । बस्सी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पढ़ाई के लिए रह रहे 12वीं के एक छात्र और उसकी बहन पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हैं। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

अस्पताल जाने का कहकर निकले थे घर से

Bassi ग्राम कानिखोर निवासी मेवाराम मीणा का पुत्र अनीश कुमार मीणा बस्सी के बलराम आदर्श विद्या मंदिर में 12वीं का छात्र है। पढ़ाई की सुविधा के लिए अनीश अपनी बुआ के घर और उसकी बहन सपना मीणा अपनी मौसी के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। 3 फरवरी 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे, अनीश अपनी बहन सपना को लेकर मोटरसाइकिल (RJ29 SN 0759) से बस्सी सरकारी अस्पताल दवा दिलाने निकला था। उसके बाद से ही दोनों का कहीं अता-पता नहीं है।

तीन दिन बाद चला लापता होने का पता

Bassi परिजनों को इस अनहोनी की भनक तीन दिन बाद लगी। शुरुआत में दोनों परिवारों को लगा कि बच्चे अपने पैतृक गाँव चले गए होंगे। हालांकि, 6 फरवरी को जब आपस में फोन पर बात हुई, तब पता चला कि बच्चे न तो गाँव पहुँचे और न ही अपने कमरों पर लौटे। परिजनों ने अनीश के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार बंद आ रहा है। सभी संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहाँ तलाश करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिवार की चिंता बढ़ गई।

पुलिस जांच और परिजनों की गुहार

Bassi मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया और बस्सी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित पिता मेवाराम मीणा ने पुलिस प्रशासन से बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Read this: Madhya Pradesh : भक्तिभाव से शबरी मैया ने पूरे वनवासी समाज का बढ़ाया मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…