,

Khatu Shyamji Mela 2026 : खाटूश्यामजी मेले में रेलवे की रिकॉर्ड कमाई, 8 दिनों में 3.25 करोड़ का राजस्व

Khatu Shyamji Mela 2026

Khatu Shyamji Mela 2026 : खाटूश्यामजी मेले में रेलवे की बल्ले-बल्ले, 8 दिन में 3.25 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व

Khatu Shyamji Mela 2026 : जयपुर/सीकर। विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मेले के दौरान भारतीय रेलवे की आय में इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मेला अवधि के मात्र 8 दिनों में रेलवे ने 3 करोड़ 25 लाख रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 35 प्रतिशत अधिक है।

पिछले वर्ष इसी अवधि में रेलवे को लगभग 2 करोड़ 71 लाख रुपये की आय हुई थी। इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और बेहतर प्रबंधन के कारण रेलवे की कमाई में बड़ा इजाफा हुआ है।

Khatu Shyamji Mela 2026 : एकादशी पर बना नया रिकॉर्ड

मेले के दौरान एकादशी के दिन रेलवे ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस दिन अकेले 55 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो मेला अवधि का सर्वाधिक दैनिक संग्रह रहा।

Khatu Shyamji Mela 2026 : 5.25 लाख श्रद्धालुओं ने किया रेल से सफर

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 8 दिनों में करीब 5.25 लाख श्रद्धालुओं ने रेल सेवाओं का उपयोग कर खाटूश्यामजी धाम तक यात्रा की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

Khatu Shyamji Mela 2026 : रींगस से चली स्पेशल ट्रेनें

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रींगस रेलवे जंक्शन से विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। मेला अवधि में कुल 125 फेरे लगाए गए। रेलवे का प्रयास रहा कि आरक्षित यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी श्रद्धालु समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Khatu Shyamji Mela 2026 : यात्रियों की सुविधा पर रहा फोकस

मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. जगदीश कुमार ने बताया कि मेले के दौरान अतिरिक्त टिकट काउंटर, भीड़ प्रबंधन, स्पेशल ट्रेनों का संचालन और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई। इन व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर न केवल राजस्व में वृद्धि के रूप में दिखाई दिया, बल्कि यात्रियों की संतुष्टि भी बढ़ी है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि बेहतर योजना और प्रबंधन के चलते भविष्य में भी ऐसे बड़े आयोजनों के दौरान रेलवे को इसी तरह लाभ मिलने की संभावना है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…