,

Khandva news: दुकानदार को बातों में उलझा कर सोने के जेवरात उड़ा ले गई दो शातिर महिलाएं

Report: Devendra Jaiswal


Khandva news: मध्य प्रदेश के खंडवा में शातिर चोर महिलाओं ने अब चोरी का ट्रेड ही बदल दिया है इस बार हिजाब की आड़ में सराफा दुकान से सोने के जेवर चुराकर ले गई पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।सोनार की शिकायत पर पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार की बताई जा रही है। सराफा व्यवसाई रजत सोनी के मुताबिक 23-दिसंबर को समय लगभग सायं 4:35 बजे दो अज्ञात महिला ग्राहक बनकर वर्मा ज्वेलर्स दुकान पर आई। बातचीत के दौरान उसने चालाकी से दुकान में रखा लेडीज़ सोने का पेंडल चोरी कर लिया और वहाँ से चली गई। बाद में दुकान का सामान जाँचने पर चोरी की पुष्टि हुई। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें संबंधित महिला की गतिविधियाँ रिकॉर्ड हुई हैं, जिसकी शिकायत पुलिस को की गई, वहीं कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश में जुट गई।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…