कवर्धा को मिली आधुनिक सिटी मशीन की सौगात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kawardha gets the gift of modern city machine

रिपोर्टर: केशरी नंदन तिवारी

कवर्धा के जिला अस्पताल को आज एक बड़ी सौगात मिली है। करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सिटी मशीन का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विसेसर पटेल भी उपस्थित रहे।

माता सरस्वती की पूजा के साथ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा से हुई। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ने मशीन को चालू कर इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल के साथ अब गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को रायपुर जैसे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि अब कवर्धा में ही उन्नत सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी।

28 डॉक्टरों की नियुक्ति, मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी जारी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी कि कवर्धा जिले में 28 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि करीब 325 करोड़ की लागत से 250 सीट वाले एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा,
“भवन का निर्माण अपनी प्रक्रिया में चलता रहेगा, लेकिन आगामी सत्र से मेडिकल कॉलेज की शुरुआत 50 छात्रों के साथ कर दी जाएगी।”

डिप्टी सीएम ने किया औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीब वर्ग को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर दी जाएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि हर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हों।

पर्यावरण को लेकर की गई अपील

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जिला अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया और आम जनता से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और