,

Kawardha: भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, घायल की मदद को आगे आईं विधायक भावना बोहरा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kawardha

Kawardha: कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरहट्टा–बंजारी चौक के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं देने के कारण बाइक सीधे उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विधायक भावना बोहरा ने दिखाई संवेदनशीलता

हादसे के समय पंडरिया विधायक भावना बोहरा का काफिला उसी मार्ग से गुजर रहा था। घटना को देखते ही विधायक ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल युवक को बिना देरी किए अपने काफिले की गाड़ियों से अस्पताल भिजवाया।

समय पर इलाज से बची जान

विधायक की तत्परता के चलते घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस मानवीय कदम की सराहना की है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पांडातराई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की