कवर्धा: 250 श्रमिकों की नौकरी गई, विरोध प्रदर्शन जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kawardha: 250 workers lost their jobs, protests continue

रिपोर्टर: केशरी नंदन तिवारी

बिना नोटिस 250 श्रमिकों की छंटनी, फैक्ट्री के बाहर फूटा गुस्सा

कवर्धा स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाने के बाहर बीते एक सप्ताह से धरना-प्रदर्शन जारी है। करीब 250 श्रमिकों को बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के नौकरी से हटा दिए जाने के विरोध में श्रमिक संघ ने प्रदर्शन तेज कर दिया है।

प्रभावित श्रमिकों का आरोप है कि कारखाना प्रबंधन ने अचानक सभी को कार्य से हटा दिया, जिससे उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। यह शक्कर कारखाना उनकी रोज़ी-रोटी का एकमात्र सहारा था।

“प्रबंधन की चुप्पी सबसे ज्यादा दर्दनाक” – श्रमिक संघ

श्रमिकों का कहना है कि छंटनी के बाद अब तक प्रबंधन की ओर से न तो कोई स्पष्टीकरण आया है और न ही कोई संवाद किया गया है। इस व्यवहार से श्रमिकों में भारी नाराजगी है।

धरने पर बैठे एक श्रमिक ने कहा:

“हम पिछले सात दिनों से शांति से बैठे हैं, लेकिन अब तक किसी ने हमारी सुध नहीं ली। अगर जल्द से जल्द हमें वापस नहीं लिया गया, तो हम उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।”

प्रबंधन को सौंपा जाएगा ज्ञापन, मांगे न मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा

श्रमिक संघ ने आज फैक्ट्री प्रबंधन के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है, जिसमें सभी प्रभावित श्रमिकों को वापस लेने की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा, जिसकी ज़िम्मेदारी पूरी तरह प्रबंधन की होगी।

स्थानीय प्रशासन और सरकार से हस्तक्षेप की मांग

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उनका रोजगार वापस दिलाया जा सके और उनके परिवार फिर से सामान्य जीवन जी सकें।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान