Kawardha News : 7 करोड़ के धान शॉर्टेज मामले में डीएमओ अभिषेक मिश्रा निलंबित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kawardha News

Report: Kesari Nandan Tiwari, Edit By: Mohit Jain

kawardha News: जिले में सामने आए करीब 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 3 फरवरी 2026 को राज्य स्तर पर प्रबंध संचालक, रायपुर द्वारा की गई, जिसकी आदेश प्रति बुधवार को जारी हुई। आदेश सामने आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

kawardha News: क्या है पूरा मामला?

कवर्धा जिले के ग्राम चारभाठा धान संग्रहण केंद्र में वर्ष 2024–25 के धान का भौतिक सत्यापन किया गया था। जांच के दौरान यहां से करीब 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये आंकी गई है।

kawardha News

संग्रहण केंद्र प्रभारी पहले ही निलंबित

जांच में धान संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रितेश पांडेय की भूमिका संदिग्ध पाई गई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सबूत भी सामने आए। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रितेश पांडेय को पहले ही निलंबित कर दिया था।

kawardha News: “मौसम, चूहा और दीमक” वाला बयान बना विवाद की वजह

इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब 7 जनवरी 2026 को मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर डीएमओ अभिषेक मिश्रा ने धान की कमी का कारण
“मौसम, चूहा और दीमक” बताया।
इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भारी विरोध देखने को मिला और प्रदर्शन भी हुए।

kawardha News

kawardha News: राज्य स्तर से सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता और मीडिया में दिए गए भ्रामक व गैर-जिम्मेदाराना बयान को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया। प्रबंध संचालक, राज्य स्तर रायपुर ने आदेश जारी कर डीएमओ अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

kawardha News

kawardha News: जांच अभी जारी

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, धान शॉर्टेज मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।