काशी:मुस्लिम बहुल इलाके में 10 हज़ार दुकानें टूटेंगी, मंदिर के दर्शन के लिए कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kashi: 10 thousand shops will be demolished in Muslim dominated area, action will be taken to visit the temple.

काशी में मुस्लिम एरिया में 10 हजार दुकानें टूटने की कगार पर है। प्रशासन की यह कार्रवाई दालमंडी क्षेत्र में होगी। यह क्षेत्र पूर्वांचल के मशहूर क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र को पूर्वांचल के सिंगापुर के नाम से भी जाना जाता है। प्रशासन की कोशिश है कि, 150 मीटर दूर स्थित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक लोग आसानी से आ-जा सकें। ट्रैफिक का दबाव कम हो जाए। पुलिस प्रशासन कार्रवाई के दौरान वाहन के साथ अंदर जा सके। प्रशासन के अनुसार 8 फीट की सड़क को 23 फीट तक चौड़ा करने की तैयारी की जा रही है। 900 मीटर की सड़क पर अब तक 10 हजार दुकानों का सर्वे हो चुका है। तोड़ने कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद से ही दुकानदारों में नाराज़गी व्याप्त है। क्षेत्र में कई पुश्तों से दुकानदार कार्य कर रहे है। यहां कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए बड़ा नुकसान साबित होगा।

कार्रवाई का एक बड़ा कारण बाबा विश्वनाथ मंदिर है, यह सड़क मंदिर तक पहुंचने के 2 रास्तों को लिंक करती है इस वक्त बाबा विश्वनाथ धाम जाने के लिए शहर के दो प्रमुख रास्ते हैं। पहला बेनिया गोदौलिया, दूसरा मैदागिन चौक। दालमंडी इन प्रमुख मार्गों के बीच की लिंक रोड है।

इस वक्त बेनिया के रास्ते आने वाले श्रद्धालु बेनियाबाग में वाहन पार्क करते हैं। फिर पैदल ढ़ाई किलोमीटर का चक्कर लगाकर विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर एक तक पहुंचते हैं। दालमंडी रोड चौड़ी होने के बाद यह दूरी एक किलोमीटर रह जाएगी। इससे दूसरे प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक दबाव कम होगा

दुकानदारों ने की सरकार से मांग

जिन दुकानदारों की दुकाने है उनका कहना है कि, वे लोग तो बेरोजगार हो जाएंगे, जो किराये पर दुकान चला रहे हैं। वहीं, जिनके अपने मकान है, उनका थोड़ा हिस्सा बच जाएगा, छोटे दुकानदार पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। क्योंकि उन्हें कहीं और भी जगह नहीं दी जाएगी। वह दोबारा इस सड़क पर व्यापार नहीं कर पाएंगे। सरकार को चाहिए कि एक-दो फीट अतिक्रमण हटा दे लेकिन 23 फीट तक सड़क के लिये तोड़फोड़ होगी तो हम बर्बाद हो जाएंगे। दालमंडी के कारोबारी खफा हैं, मगर ज्यादातर कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं थे। वह चाहते हैं कि विकास होता रहे, मगर कारोबार भी बचा रह जाए। अगर अंडरग्राउंड मार्केट बनाकर दुकानें दे दी जातीं तो भी सही रहता।

दालमंडी का इतिहास

60 के दशक में एक फिल्म आई थी ‘गूंज उठी शहनाई’। इसमें एक गाना था दिल का खिलौना टूट गया, गाने में शहनाई भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने बजाई थी। बिस्मिल्लाह खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, अगर दालमंडी, वहां की तवायफें न होती तो बिस्मिल्लाह खान भी नहीं होते। काशी के इतिहास में एक समय ऐसा भी आया जब इस इलाके का नाम लेने से लोग कतराते थे। महाकवि जयशंकर प्रसाद, साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र कभी इन गलियों में भटका करते थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल