,

लौहपुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में एकता, राष्ट्रभक्ति और युवा सहभागिता के कार्यक्रम होंगे: डिप्टी CM साव

A grand celebration will be held on the 150th birth anniversary of Iron Man Sardar Patel, Deputy CM Arun Sao held a press conference.

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल, एडिट- विजय नंदन

रायपुर: उपमुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बुधवार को सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी Sardar@150 Unity March से जुड़े आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर प्रदेशभर में एकता, राष्ट्रभक्ति और युवा सहभागिता को केंद्र में रखकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से इन आयोजनों का उद्देश्य देश में एकता और अखंडता का संदेश देना है। इसमें विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों में “Unity Run”, देशभक्ति थीम पर आधारित खेल प्रतियोगिताएं, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

इस मौके पर खेल विभाग की संचालक तनूजा सलाम और महामंत्री नवीन मारकंडे भी उपस्थित रहीं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक अवसर है कि नई पीढ़ी सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा ले और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…