,

आज का राशिफल – 15 अक्टूबर 2025

आज का राशिफल – 15 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

आज का दिन बारह राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिल सकता है, जबकि कुछ को पारिवारिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आज मेहनत और संयम रखने वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे।आज 15 अक्टूबर 2025 का राशिफल, आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, जानिए:

मेष राशि

आज का दिन परोपकार और अधूरे कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।

वृष राशि

अचानक लाभ के योग हैं। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि

पुराने कार्यों में प्रगति होगी लेकिन आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। माता की सेहत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा।

कर्क राशि

अटकी डील पूरी होने के संकेत हैं। डिजाइनिंग या क्रिएटिव क्षेत्र के लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पिताजी से मनमुटाव से बचें और वाणी में मधुरता रखें।

सिंह राशि

नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। भाई-बहनों का साथ रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी निवेश सोच-समझकर करें।

कन्या राशि

दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सिंगल लोगों के लिए रोमांस के संकेत हैं। टीम वर्क से सफलता मिलेगी, टालमटोल से बचें।

तुला राशि

दिन की शुरुआत धीमी होगी, लेकिन बाद में शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि

चुनौतियों भरा दिन रहेगा। संयम बनाए रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें। जरूरतमंद की मदद का अवसर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा।

धनु राशि

नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी मामला सुलझ सकता है।

मकर राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए विरोधी बन सकते हैं। लोन लेने की सोच रहे हैं तो मंजूरी संभव है। संतान की शिक्षा में सुधार दिखेगा।

कुंभ राशि

नए विचारों से काम में सफलता मिलेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे, प्रमोशन के संकेत हैं। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेगी।

मीन राशि

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शुभ दिन है। अधूरे काम पूरे होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। टीम वर्क से लाभ मिलेगा और रिश्तों में समानता आएगी।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…