,

बेमेतरा: कॉलेज में शिक्षकों की मांग को लेकर NSUI का हल्लाबोल, तहसीलदार और पुलिस ने कराया शांत

Bemetara: NSUI protests demanding college teachers, pacified by Tehsildar and police

रिपोर्ट: संजू जैन, एडिट- विजय नंदन

बेमेतरा: साजा मुख्यालय स्थित पंडित देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी और नियुक्ति से जुड़ी मांगों को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की। NSUI के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

विगत दिनों कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश धर दीवान से इस संबंध में बातचीत की थी। NSUI का आरोप है कि उस दौरान प्राचार्य ने अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप कॉलेज को फूंक दो या आग लगा दो, मैं शिक्षक की व्यवस्था नहीं कर सकता।

इस बयान के बाद से छात्र संगठन में भारी आक्रोश है। आज के धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मांग की कॉलेज में गलत तरीके से की गई शिक्षकों की भर्ती को निरस्त किया जाए। नए शिक्षकों की पारदर्शी नियुक्ति की जाए और छात्रों के हित में कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…