,

ग्वालियर : सीएसपी हिना खान और एडवोकेट अनिल मिश्रा के बीच विवाद

Gwalior: Dispute between CSP Hina Khan and Advocate Anil Mishra

नोकझोंक के बीच गूंजी “जय जय श्री राम” के नारे

ग्वालियर। शहर में सोमवार देर शाम एक अनोखा व विवादित मामला सामने आया, जब सीएसपी हिना खान और हाईकोर्ट वकील अनिल मिश्रा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद उस समय बढ़ गया जब सीएसपी हिना खान ने मौके पर ही “जय जय श्री राम” के नारे लगाने शुरू कर दिए।

जानकारी के अनुसार, एडवोकेट अनिल मिश्रा अपने घर के बाहर बने मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) का उपयोग किया जा रहा है, जिसके बाद सीएसपी हिना खान टीम सहित मौके पर पहुंचीं और कार्यक्रम को रोकने का निर्देश दिया।

इसी बीच दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि इस बहस के दौरान हिना खान ने स्वयं “जय जय श्री राम” के नारे लगाए, जिससे मौके पर मौजूद लोग चकित रह गए।

यह मामला तब और संवेदनशील हो गया जब लोगों ने बताया कि एडवोकेट अनिल मिश्रा ने कुछ समय पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके चलते पहले से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल था।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, विवाद बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…