,

कोरिया : दामाद ने ससुराल में फेंका बम, ससुर की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korea: Son-in-law throws bomb at in-laws' house, father-in-law dies

सास गंभीर रूप से झुलसीं

कोरिया जिले के बड़े साल्ही गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दामाद ने अपने ही ससुराल में बम फेंक दिया। इस विस्फोट में ससुर राय राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सास पार्वती देवी गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल पार्वती देवी को पहले अंबिकापुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में गांव और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। चार महीने पहले भी मृतक के बेटे राघव पर छर्रे वाली बंदूक से फायरिंग हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि अगर उस वक्त कार्रवाई होती, तो शायद यह बड़ी वारदात नहीं होती।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।