कांकेर : सड़क किनारे घूमता नजर आया तेंदुआ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanker: Leopard seen roaming on the roadside

राहगीरों ने बनाया वीडियो- इलाके में दहशत का माहौल

कांकेर। जिले में वन्यजीवों की आवाजाही एक बार फिर चर्चा में है। अमोड़ा गांव के पास सड़क किनारे एक तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल से बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर की है, जहां रात के समय सड़क किनारे अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर वहां से गुजर रहे लोग भयभीत हो गए और सुरक्षित दूरी बनाकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कार की रौशनी तेंदुए पर पड़ी तो वह जंगल की ओर भाग गया। हालांकि, इसके बाद भी ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे ग्रामीण रात के समय बाहर निकलने से डर रहे हैं।

वन विभाग को तेंदुए के देखे जाने की सूचना दी गई है। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें तथा वन विभाग को किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी