,

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर में सुपारी देकर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Attempt to Murder Case

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में एक प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम गायता निवासी लालजी पुड़ो पर हुए इस हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, यह हमला आपसी पारिवारिक रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से किया गया था।


Kanker Attempt to Murder Case: 20 हजार में दी गई थी हत्या की सुपारी

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लालजी पुड़ो का अपने ही परिवार के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जो समय के साथ गहरा गया। इसी रंजिश के चलते तीन आरोपियों ने भानुप्रतापपुर के दो युवकों को 20 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी। योजना के तहत आरोपी शादी समारोह के बाद मौके पर पहुंचे और जैसे ही लालजी घर से बाहर निकले, उन पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।


Kanker Attempt to Murder Case: पुलिस की कार्रवाई, हथियार और सामान जब्त

गंभीर रूप से घायल लालजी को पहले दुर्गूकोंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने अनिल पुड़ो, राजेश आचला और मनसा नेताम को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि रोहित जैन और भुरू उर्फ दिनेश उईके को सुपारी दी गई थी।

read also: Agra: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भी आरोपी फरार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल, 4 एंड्रॉइड मोबाइल और घटना में इस्तेमाल चाकू जब्त किए हैं। सभी पांचों आरोपियों को 28 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…