,

कमलेश्वर डोडियार गिरफ्तार, बिना अनुमति के आंदोलन करने की कर रहे थे तैयारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

रतलामः विधायक कमलेश्वर डोडियार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ ही अन्य समर्थकों को भी जेल भेजा है। बता दें कि डोडियार समर्थकों के साथ महाआंदोलन करने की तैयारी कर रहे थे जबकि प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इस आंदोलन में कई राज्यों के नेताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा था लेकिन 100 से भी कम लोगों की भीड़ दिखाई थी। जैसे ही प्रशासन को खबर लगी की विधायक बिना अनुमति के आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं तो पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया।

विधायक के साथ समर्थकों को भेजा जेल
बता दें कि विधायक कमलेश्वर डोडियार हवाई पट्टी पर प्रदर्शन करने वाले थे। उससे पहले ही पुलिस ने समर्थकों के साथ विधायक को हिरासत में ले लिया और जेल पहुंचाया।

नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
सुबह 11 बजे से सभी लोग डॉ. आंबेडकर सर्कल की बजाय बंजली क्षेत्र में एकत्र होने लगे थे। जिला प्रशासन ने जब विधायक डोडियार को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इस पर विधायक ने कहा था कि न आचार संहिता लगी है और न ही कुछ। ऐसे में अनुमति की जरूरत नहीं है। आज सुबह 11 बजे सभी बंजली क्षेत्र में एकजुट होने लगे थे।

यह है पूरा मामला
बता दें कि बीती 6 दिसम्बर को सैलाना विधायक डोडियार और डॉ, सीपीएस राठौर के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद विधायक की रिपोर्ट पर डॉक्टर के लिखाफ हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। वहीं डॉक्टर ने भी विधायक के खिलाफ भी मामला दर्ज करवा दिया था। इसके चलते विधायक महाआंदोलन करना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद भी आंदोलन की तैयारी करने लगे और पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक