Kalayat News: कड़ाके की ठंड और ओस की चादर में लिपटा कलायत, 10 डिग्री सेल्सियस पर ठिठुरन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kalayat News

Report by: Ravi Jaist, Edit by: Priyanshi Soni

Kalayat News: कलायत क्षेत्र में आज सुबह मौसम ने इस सर्दी के सबसे कड़े तेवर दिखाए। आसमान से गिरती ओस और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी। न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे गलन भरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया।

Kalayat News: घना कोहरा, शून्य जैसी दृश्यता

सुबह करीब 7 बजे से ही घने कोहरे की चादर ने पूरे शहर और राष्ट्रीय राजमार्ग को अपनी गिरफ्त में ले लिया। हालात ऐसे रहे कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा।

Kalayat News: स्कूल बसें देरी से पहुंचीं, बच्चे ठिठुरते नजर आए

Kalayat News

कोहरे के कारण स्कूल बसें लगभग 20 मिनट की देरी से स्कूल पहुंचीं। दुपहिया वाहन चालकों के लिए सफर सबसे ज्यादा मुश्किल रहा। ओस की ठंडी बूंदें चेहरे पर चुभती रहीं। बच्चे भारी जैकेट, मफलर और दस्ताने पहनकर स्कूल पहुंचे। कक्षाओं में भी ठंड का असर साफ नजर आया।

हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और अन्य वाहन इंडिकेटर जलाकर बेहद सावधानी से चलते दिखे। सुबह 8 बजे तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। सुबह 9 बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए।

Kalayat News: आने वाले 48 घंटे और ठंडे

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते अगले 48 घंटों में ठंड और बढ़ सकती है। हवा में नमी का स्तर करीब 90 प्रतिशत रहने से सुबह के समय ओस और कोहरा बना रहने की संभावना है।

सावधानी जरूरी

कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवाओं से बचाने की सलाह दी गई है।

Read also:
HR News 29-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी