झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 7 अगस्त 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 7 अगस्त 2025

1. अगले कुछ दिन बारिश से राहत

झारखंड में मानसून की रफ्तार सुस्त हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों में केवल हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

Contents
1. अगले कुछ दिन बारिश से राहत2. 7 से 10 अगस्त तक बारिश का अनुमान3. सरायकेला में 44 केन बम बरामद4. पलामू में महिला ने बुजुर्ग की हत्या की5. प्रेमिका के पति की हत्या6. साहिबगंज में मां-बेटी और दामाद की हत्या7. जमशेदपुर में युवक-युवती का शव मिला8. रांची के महादेव टंगरा धाम मंदिर में चोरी9. झारखंड में पहली बार डिफेंस एक्सपो10. सीएम 14 अगस्त तक नेमरा में रहेंगे11. पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान12. हाईकोर्ट का आदेश13. कोडरमा में ट्रैक्टर हादसा14. गिरिडीह में सड़क हादसा15. रांची में अवैध निर्माण पर केस16. नामकुम और चुटुपालू की दुकानें17. सहायक आचार्य की काउंसिलिंग18. कोडरमा में नाबालिग बनी मां19. रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी इंट्रेंस रोका गया20. IIT धनबाद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस21. ED पहुंचा हाईकोर्ट22. IAS छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज23. रिम्स में स्वास्थ्य संकट24. पर्यावरण संरक्षण का संदेश25. आदिवासी युवाओं का स्टार्टअप

2. 7 से 10 अगस्त तक बारिश का अनुमान

रांची के कोकर और हटिया क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

3. सरायकेला में 44 केन बम बरामद

प्लास्टिक कंटेनर में छिपाए गए 44 केन बम सरायकेला में बरामद हुए। बम निरोधक दस्ते ने सभी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया।

4. पलामू में महिला ने बुजुर्ग की हत्या की

छेड़खानी से परेशान महिला ने कुल्हाड़ी से एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

5. प्रेमिका के पति की हत्या

पलामू में युवक ने प्रेमिका के पति को दोस्ती के बहाने जंगल बुलाया। शराब पिलाने के बाद पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। पत्नी पहले ही पकड़ी जा चुकी थी।

6. साहिबगंज में मां-बेटी और दामाद की हत्या

जमीन विवाद में पड़ोसी ने रॉड से हमला कर मां, बेटी और दामाद की हत्या कर दी। आरोपी ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

7. जमशेदपुर में युवक-युवती का शव मिला

तीन महीने से लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि दोनों ने आत्महत्या की।

8. रांची के महादेव टंगरा धाम मंदिर में चोरी

चेहरा ढंककर पहुंचे चोर मंदिर की दानपेटी उठा ले गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

9. झारखंड में पहली बार डिफेंस एक्सपो

17 सितंबर से राज्य में डिफेंस एक्सपो का आयोजन होगा। सीएम ने व्यापारियों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

10. सीएम 14 अगस्त तक नेमरा में रहेंगे

मुख्यमंत्री नेमरा में रहकर ‘तीन कर्मा’ महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे।

11. पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

21 पुलिसकर्मियों को राज्यपाल पदक और 60 को झारखंड पुलिस पदक दिए जाएंगे।

12. हाईकोर्ट का आदेश

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि रिम्स की खाली पदों पर 4 हफ्ते में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए।

13. कोडरमा में ट्रैक्टर हादसा

पुल निर्माण के लिए जा रहा ट्रैक्टर ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में एक मजदूर की मौत और दो घायल हुए।

14. गिरिडीह में सड़क हादसा

बराकर पुल के पास दो कारें पेड़ से टकरा गईं। सभी यात्री मामूली रूप से घायल हुए।

15. रांची में अवैध निर्माण पर केस

पड़ोसी का घर अवैध बताने वाले का घर भी अवैध निकला। दोनों पर केस दर्ज होगा।

16. नामकुम और चुटुपालू की दुकानें

नामकुम में सबसे महंगी दुकान 12.87 करोड़ की और चुटुपालू में सबसे सस्ती 98 लाख की दुकान बेची गई।

17. सहायक आचार्य की काउंसिलिंग

रांची जिले के 129 सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 8 अगस्त को होगी।

18. कोडरमा में नाबालिग बनी मां

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप प्रेमी पर लगा। नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया। पिता ने केस दर्ज कराया।

19. रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी इंट्रेंस रोका गया

2374 अभ्यर्थियों की 47.5 लाख फीस फंसी। छात्रों में नाराजगी बढ़ी।

20. IIT धनबाद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

इसरो वैज्ञानिकों ने 350 छात्रों को चंद्रयान-3 मिशन के अनुभव साझा किए।

21. ED पहुंचा हाईकोर्ट

रांची क्षेत्रीय कार्यालय के लिए 4.10 करोड़ जमा करने के बावजूद जमीन नहीं मिली। मामला हाईकोर्ट पहुंचा।

22. IAS छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज

भूमि घोटाले के आरोपी IAS छवि रंजन को राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

23. रिम्स में स्वास्थ्य संकट

डॉक्टरों के 156 और नर्सों के 442 पद खाली। MRI सेवा बंद और CT स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग चल रही है।

24. पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पीसीसीएफ संजीव कुमार ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

25. आदिवासी युवाओं का स्टार्टअप

तीन आदिवासी पायलट, डॉक्टर और इंजीनियर मिलकर जंगल की उपज से गांवों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International