,

मरने के बाद आत्मा ने पुलिस से लगाई अपने कातिलों को सजा देने की गुहार, फिल्म की कोई स्टोरी नहीं बल्कि असली है कहानी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jhansi

इस वैज्ञानिक युग में क्या विश्वास किया जा सकता है कि किसी की आत्मा किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करके हत्यारों का नाम बताएं? क्या विज्ञान के इस युग में यह कल्पना की जा सकती है कि जिस शख्स का मर्डर होने का आरोप है? मर्डर के बाद जिस शख्स को बेतवा नदी में फेंक दिया गया, उसके शव को मगरमच्छों ने खा लिया, उस शख्स की आत्मा अब अपने कातिलों के खिलाफ गवाही दे रही है? लेकिन ऐसा हुआ है यूपी के झांसी में जहां मर्डर के बाद युवक अपने कातिलों का नाम बताकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।

दो हफ्ते से गायब है इरफान

पुरा मामला झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरछा गेट का है जहां लगभग 2 हफ्ते पहले इरफान नाम का एक शख्स अपने घर से बाहर गया था जो दोबारा वापस लौटा ही नहीं। कई घंटे और दिन बीत जाने के बाद जब इरफान वापस घर नहीं आया इसके बाद परिजनो ने इरफान की तलाश शुरू कर दी। पिछले लगभग 2 हफ्ते से लगातार परिजन इरफान की यह सोचकर तलाश रहे थे इरफान कहीं गया होगा। कई दिन तक जब इरफान का कोई पता नहीं चला इसके बाद इरफान के चाचा ने पूरे मामले की शिकायत झांसी जिले के मोठ थाना कोतवाली में की।

आत्मा बता रही कातिलों का नाम

इरफान के संदिग्ध हाल में लापता होने के मामले में सभी को हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि व्यक्ति के अंदर इरफान की आत्मा आ गई है। इरफान की आत्मा अपने कातिलों का नाम ले रही है। इरफान की आत्मा पुलिस अधिकारियों को बता रही है कि हमारे कातिल चार लोग हैं जिनको गिरफ्तार कर लो।

हत्या हुई तो कहां है लाश

आरोप लगा है कि बहनोई शहीद समेत चार लोग उसको झांसी शहर कोतवाली से मोठ कोतवाली क्षेत्र ले गए। जहां चारों ने मिलकर उसका रस्सी से गला दबाया इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर बेतवा नदी में फेंक दिया। बेतवा नदी में इस समय मगरमच्छ काफी ज्यादा है मगरमच्छ ने इरफान के शरीर को पूरी तरह खा गए।

पिता ने की कराई हत्या?

वही भतीजे इरफान की मौठ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाने वाले जालौन जिले के निवासी चाचा शाहिद कुरैशी ने इरफान के ही पिता समेत परिजनों पर आरोप लगाया है कि घर में काफी बड़ी मात्रा में खजाना निकला था। घर में खजाना निकलने की भनक इरफान को लग गई थी। इरफान कहीं बात फैला ना दे इसको लेकर इरफान के ही पिता समेत अन्य आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को बेतवा नदी में फेंक दिया।

पुलिस जांच में जुटी

इरफान के पिता का कहना है कि उनका बेटा मजदूरी करता था ऐसे में अक्सर कई कई दिन तक बाहर रहता था। इस बार भी बेटा मजदूरी करने गया जो अब तक लौटकर वापस नहीं आया। जिस तरह से इरफान लापता हुआ उसको लेकर अब शहर कोतवाली पुलिस से लेकर मोठ कोतवाली पुलिस इरफान की तलाश कर रही है। इरफान जिंदा है या मुर्दा। इसको लेकर फिलहाल कह पाना मुश्किल है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के अंदर जाकर अब इरफान की तोतली भाषा में कातिलों का नाम बता रही है। क्या इरफान के पिता, बहन बहनोई संदेह के घेरे में है या फिर इरफान का चाचा कोई बड़ी कहानी गढ़ रहा है। आत्मा की गवाही से जुड़ी इस सनसनी खेज़ में तमाम ऐसे सवाल है जिनका झांसी पुलिस को पता लगाना बेहद जरूरी है।

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ