,

झांसी: लाइसेंसी हथियार से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jhansi: Video of firing from licensed weapon goes viral, police is investigating

रिपोर्ट- एम एच अंसानी, by: vijay nandan

झांसी: शहर में युवाओं के बीच हथियारों के साथ फोटो और वीडियो बनाने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। खासकर सोशल मीडिया पर दबंगई भरे गानों की धुन पर ऐसे वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। ताजा मामला टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के महेवा गांव का सामने आया है, जहां एक युवक का असलहे से हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में युवक एक लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर रहा है। फायरिंग का यह वीडियो युवक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया, जो देखते ही देखते इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब का है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी जानकारी सामने लाई जाएगी।

लायसेंसी हथियार की सार्वजनिक नुमाइश पर क्या नियम हैं और क्या सजा हो सकती है

भारत में लायसेंसी हथियार के प्रयोग और उसकी सार्वजनिक नुमाइश को लेकर आर्म्स एक्ट, 1959 और आर्म्स रूल्स, 2016 के तहत स्पष्ट नियम बनाए गए हैं।

क्या नियम हैं

  1. लायसेंसधारी व्यक्ति हथियार का इस्तेमाल केवल आत्मरक्षा या लायसेंस में दिए गए उद्देश्य के लिए ही कर सकता है। सार्वजनिक जगहों पर हथियार का प्रदर्शन कानूनन अपराध है।
  2. हवाई फायरिंग प्रतिबंधित है, चाहे वह शादी, त्योहार या कोई अन्य कार्यक्रम ही क्यों न हो।
  3. सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो या फोटो डालना, खासकर फायरिंग करते हुए, आर्म्स एक्ट और साइबर कानून दोनों का उल्लंघन माना जाता है।

सजा का प्रावधान

  1. आर्म्स एक्ट, 1959 की धारा 25 के तहत बिना वैध कारण हथियार के दुरुपयोग या सार्वजनिक प्रदर्शन पर तीन से सात साल तक की जेल और दस हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
  2. ऐसे मामलों में जिला प्रशासन हथियार का लाइसेंस तत्काल रद्द या निलंबित कर सकता है।
  3. पुलिस ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कर सकती है और हथियार को जब्त किया जा सकता है।
  4. लायसेंसी हथियार रखना एक जिम्मेदारी है। इसका प्रदर्शन या दुरुपयोग करने पर न सिर्फ कानूनी कार्रवाई होती है, बल्कि यह दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है। इसलिए कानून का पालन करना और हथियार का जिम्मेदारी से उपयोग करना आवश्यक है।
- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अचानक टला , Chang’e-7 की लॉन्चिंग पर लगा ब्रेक; जानें क्या है वजह

Chang’e-7: चीन ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन Chang’e-7 को लेकर बड़ा फैसला

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र