Jhansi: आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ी के गोदाम से 9 लाख की रेल सिग्नल केबल बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: M.H. Ansari, Edit by: Priyanshi Soni

Jhansi: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्तियों की चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खुशीपुरा क्षेत्र में बीआईसी कॉलेज के पास स्थित एक कबाड़ी के गोदाम से भारी मात्रा में चोरी की गई रेल केबल बरामद की है। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे में होने वाली चोरी के मामलों पर बड़ा अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Jhansi: एसी और सिग्नल केबल समेत लाखों का माल जब्त

आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट के.एन. तिवारी ने बताया कि बरामद किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये है। इसमें लगभग 1 लाख रुपये मूल्य की एसी केबल और 8 लाख रुपये मूल्य की रेलवे सिग्नल केबल शामिल है। चोरी की यह सरकारी संपत्ति कबाड़ी के गोदाम में छिपाकर रखी गई थी।

छह आरोपी हिरासत में, नेटवर्क की जांच जारी

इस मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो कबाड़ियों समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस चोरी से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके।

रेल परिचालन को हो सकता था बड़ा नुकसान

रेलवे सिग्नल केबल की चोरी से ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि रेल संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी