,

Jhansi News: उधारी के पैसे मांगने पर युवक की गोविंद चौराहे पर बेरहमी से पिटाई, हथौड़े के वार से पैर फ्रैक्चर

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट- एम एच अंसारी

Jhansi News: झांसी शहर के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंद चौराहे पर उधारी के रुपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। दबंगों ने युवक पर हथौड़े से हमला कर उसका पैर फ्रैक्चर कर दिया। पीड़ित परिवार की ओर से नवाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

Jhansi News: पीड़ित फैजान ने शुक्रवार को करीब 3:40 बजे अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि आरोपियों पर उसके कुल 3,500 रुपये बकाया थे। जब उसने अपने उधार के पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने केवल 2,500 रुपये दिए। शेष 1,000 रुपये की मांग करने पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

Jhansi News: देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने फैजान के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके पैर पर भारी हथौड़े से वार किया, जिससे उसका पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया।

Jhansi News: घटना के बाद घायल अवस्था में फैजान नवाबाद थाने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति