,

Jashpur News: CM साय संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचे, गुरु पीठाधीश्वर संत बभ्रुवाहन सिंह जी महाराज से लिया आशीर्वाद

- Advertisement -
Ad imageAd image
jashpur news cm vishnudeo sai swadesh news

by: vijay nandan

Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सामरबार स्थित संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचे। इस दौरान गुरु पीठाधीश्वर संत श्री बभ्रुवाहन सिंह जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। भेंट के अवसर पर आश्रम द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली गई। आश्रम द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

Jashpur News: विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से संवाद

इस अवसर पर पूज्य संत गहिरा गुरु जी महाराज के अनुयायी कंवर, साहू, पहाड़ी कोरवा, रौतिया, बिझिया, यादव, नागवंशी, गौड़, उरांव सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही संस्था के ट्रस्टी, आश्रम प्रमुख एवं आमसभा के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामूहिक विकास से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया।

Jashpur News: समरसता का केंद्र है संत गहिरा गुरु आश्रम

संत गहिरा गुरु जी की आध्यात्मिक और सामाजिक विरासत से जुड़ा यह आश्रम आज शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का एक प्रेरणादायी केंद्र बनकर उभरा है। आश्रम समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सेवा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की