,

आगरा: ऐतिहासिक मंचन की तैयारी पूरी आज से गूंजेगी शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा

आगरा: ऐतिहासिक मंचन की तैयारी पूरी आज से गूंजेगी शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा

BY: MOHIT JAIN

आज से आगरा में शुरू हो रहा है भारतीय संस्कृति और इतिहास को जीवंत करने वाला सबसे भव्य नाट्य मंचन ‘जाणता राजा’।
4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक यह आयोजन कलाकृति कल्चर एंड कन्वेंशन सेंटर मैदान में होगा। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

“जाणता राजा” नाटक नहीं, जीवित इतिहास

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम ने प्रेसवार्ता में बताया कि ‘जाणता राजा’ केवल नाटक नहीं बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन का जीवंत चित्रण है।
उन्होंने कहा कि इतिहास की किताबों में शिवाजी की वीरता को सीमित कर दिया गया, लेकिन यह मंचन युवाओं के लिए प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश है।

सेवा और संस्कृति का संगम

आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं है।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि मिशन पिछले 29 वर्षों से कुष्ठ रोगियों, अनाथों और निराश्रितों की सेवा कर रहा है। इस महानाट्य के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेवा संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

चार मंजिला मंच और 250 कलाकार

चार मंजिला होगा महानाट्य का मंच

आयोजन समिति के अध्यक्ष सीए संजीव महेश्वरी ने बताया कि नाटक का मंच दो लाख वर्ग फीट में बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई चार मंजिला इमारत जितनी है।
इस मंचन में 250 कलाकार भाग लेंगे।
20 फीट ऊंची मां तुलजा भवानी की प्रतिमा, जीवंत हाथी-घोड़े-ऊंट, बैलगाड़ियां और पालकी इस मंचन को और भव्य बनाएंगे।
अत्याधुनिक ध्वनि-प्रकाश तकनीक और आतिशबाजी भी इसका हिस्सा होगी।

70 लाख लोग देख चुके, अब आगरा की बारी

‘जाणता राजा’ अब तक 1200 से अधिक बार भारत और विदेशों (अमेरिका, इंग्लैंड) में मंचित हो चुका है।
करीब 70 लाख लोग इसे देख चुके हैं। आगरा में इस बार 70 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। शहर को छह हिस्सों में बांटकर दर्शकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

बाबा पुरंदरे की अमर रचना

इस नाटक को लिखा है बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे ने, जिन्हें प्यार से ‘बाबा पुरंदरे’ कहा जाता है। भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।
उन्होंने वर्षों तक इस नाटक का संचालन खुद किया और इसे विश्वस्तर तक पहुंचाया।

कलाकृति मैदान में होगा आयोजन

युवाओं को जोड़ने की कोशिश

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि मिशन तीन दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के कई नि:शुल्क प्रकल्प चला रहा है। अब समय है कि शिवाजी महाराज की प्रेरणा से युवा भी इस सेवा यात्रा से जुड़ें।

दर्शकों के लिए व्यापक तैयारी

स्वागत समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि आगरा और आसपास के 30 जिलों में प्रचार अभियान चलाया गया है ताकि हर क्षेत्र से दर्शक शामिल हो सकें।
शुक्रवार को कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में प्रेसवार्ता हुई, जहां आयोजन समिति ने अंतिम तैयारियां साझा कीं। कलाकारों ने मंचन से पहले अभ्यास भी प्रस्तुत किया।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…