Jamtara municipal election 2026: जामताड़ा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट, कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara municipal election 2026

रिपोर्ट- रतन कुमार

Jamtara municipal election 2026 : जामताड़ा, जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मिहिजाम नगर परिषद और जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।

गुरुवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने चुनाव प्रेक्षक संजय पांडे और विभूति मंडल के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए।

Jamtara municipal election 2026 : 67 मतदान केंद्रों पर 63 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

जिले के दोनों शहरी निकायों में कुल 67 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 420 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है।
मिहिजाम नगर परिषद: 39 केंद्र, 245 कर्मी
जामताड़ा नगर पंचायत: 28 केंद्र, 175 कर्मी
कुल 63,523 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
डिस्पैच काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। जामताड़ा और मिहिजाम के लिए अलग-अलग डिस्पैच काउंटर बनाए गए हैं, जहां से मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jamtara municipal election 2026 : मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

प्रशिक्षक एस.एम. इमाम ने बताया कि मतदान कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से सभी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई है। प्रशिक्षण में मतपेटियों के उपयोग, मतपत्रों की सीलिंग, मतदाता पहचान, मतदान रजिस्टर संधारण और आपात परिस्थितियों से निपटने के उपाय शामिल रहे।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर तीन मतपेटियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

Jamtara municipal election 2026 : 23 फरवरी को होगा मतदान

प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि 23 फरवरी को होने वाला मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

read more : Jamtara News : 19वीं झारखंड राज्य पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, पाकुड़ बना चैंपियन

- Advertisement -
Ad imageAd image

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: फरवरी में बढ़ी गर्मी,

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: फरवरी में तीसरी बार