Report by: Ratan Kumar
Jamtara: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड में योजना निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चोनाराम हेंब्रम के साथ हाथापाई का मामला सामने आया। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सीताकाटा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सीताकाटा-1 में हुई।
Jamtara: आरोपी ने किया अभद्र व्यवहार
जानकारी के अनुसार, बीडीओ चोनाराम हेंब्रम कनीय अभियंता जमील अंसारी के साथ 15वें वित्त आयोग अंतर्गत पेयजलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान आंगनबाड़ी सेविका भरती देवी के पति वासुदेव मंडल ने कथित रूप से बीडीओ के साथ हाथापाई की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा पहुंची।
Jamtara: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई आलम अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी पहले फरार हो गया। बाद में अंचल अधिकारी के आवेदन पर करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 12/26 दर्ज की गई। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Jamtara: न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वासुदेव मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जामताड़ा भेज दिया। छापेमारी में कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।
Read also: Haridwar: कनखल में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान





