,

Jamtara: भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज; जिला कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान, लाइटिंग और फूलों से सजावट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के उपलक्ष्य में रविवार को जामताड़ा जिला कार्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी सुकुमार सरखेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की और आगामी उत्सव के लिए सजावट के कार्यों को अंतिम रूप दिया।

Jamtara स्वच्छता और सजावट के साथ उत्सव का आगाज

कार्यक्रम प्रभारी सुकुमार सरखेल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस गौरवशाली तरीके से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी के रूप में आज सभी मंडलों और जिला कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया है। जिला कार्यालय को आकर्षक लाइटिंग और ताजे फूलों से सजाया जा रहा है ताकि कल होने वाले मुख्य समारोह को भव्य रूप दिया जा सके।

Jamtara ‘हर घर झंडा’ अभियान और सोशल मीडिया पर सक्रियता

स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। सुकुमार सरखेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाएं और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करें। उन्होंने बताया कि कल जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें जिले भर के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Jamtara 5 से 12 अप्रैल तक चलेंगे विविध कार्यक्रम

नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने जानकारी दी कि पार्टी द्वारा 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विशेष सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसी कड़ी में आज पूरे जिले में स्वच्छता अभियान के जरिए जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान

Read this: Morena: कोतवाली पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; ई-रिक्शा चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 38 बैटरियां और 3 रिक्शा बरामद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय