जामताड़ा | संवाददाता: रतन कुमार
Jamtara 20 Feb : जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी ने शहर में भव्य जन आशीर्वाद पदयात्रा निकाली, जिसमें समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Jamtara 20 Feb : पदयात्रा की शुरुआत गांधी मैदान से हुई। इसके बाद मुख्य बाजार, इंदिरा चौक, स्टेशन चौक, सुभाष चौक होते हुए टावर चौक तक पहुंची। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह और पूर्व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Jamtara 20 Feb :विकास के मुद्दों पर मांगा समर्थन
रीना कुमारी ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा और विकास के नाम पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था, सड़कों का निर्माण और बेहतर प्रकाश व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिला तो जामताड़ा को स्वच्छ और विकसित नगर बनाया जाएगा।
Jamtara 20 Feb : भारी भीड़ को बताया जीत का संकेत
Jamtara 20 Feb : वहीं वीरेंद्र मंडल ने पदयात्रा में उमड़ी भीड़ को जीत का संकेत बताते हुए कहा कि आगामी 27 तारीख को भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगी।
नगर पंचायत चुनाव को लेकर शहर का चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। विभिन्न प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
ये भी जानिए Hazaribagh NTPC protest news : धरना स्थल से पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार





