,

Jamtada: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtada: Taekwondo players have enhanced the prestige of Jharkhand

Jamtada: उड़ीसा के राउरकेला में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि में जामताड़ा जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में जामताड़ा के छह खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले में खेल प्रेमियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी उपलब्धि के बाद एकेडमी परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के द्वितीय असिस्टेंट कमांडेंट राजदीप गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह राज्य व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।