,

Jamtada: करमाटांड़ PHC में स्वास्थ्य मेले के दौरान विधायक चुन्ना सिंह का आक्रोश

Jamtada: MLA Chunna Singh's anger during the health fair at Karmatand PHC

संवाददाता: रतन कुमार

Jamtada: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले के दौरान सारठ विधानसभा के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का गुस्सैल अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक उस समय भड़क उठे, जब स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर लगाए गए बैनर और पोस्टर में न तो उनका नाम दर्ज था और न ही उनकी तस्वीर।

इस बात से नाराज विधायक ने मंच पर रखे सोफे पर लात मारते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और लापरवाही को लेकर सिविल सर्जन को भी कड़ी फटकार लगाई।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सक डॉ. निलेश कुमार से उपस्थिति रजिस्टर को लेकर विधायक की तीखी बहस हो गई। इसी दौरान विधायक ने आक्रोशित होकर धमकी भरे लहजे में कहा, “उठाकर पंपू तालाब में फेंक देंगे।” बताया जा रहा है कि पीएचसी में डॉक्टरों की लगातार अनुपस्थिति को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं, जिससे विधायक पहले ही नाराज थे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ और डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…