,

jaipur news 26 january : उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह, ध्वजारोहण के साथ हुआ भव्य आयोजन

- Advertisement -
Ad imageAd image
jaipur news 26 january

report- suman

jaipur news 26 january : जयपुर स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाप्रबंधक अमिताभ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

jaipur news 26 january : गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के साथ-साथ जयपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

jaipur news 26 january : समारोह के दौरान विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और बेहतर कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रतीक रहा।

jaipur news 26 january : इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। आरपीएफ द्वारा बाइक शो, साइलेंट ड्रिल, वेपन शो और डॉग शो का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

jaipur news 26 january : गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना का सशक्त संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और देश सेवा के संकल्प को दोहराया।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति