,

जगदलपुर: भाजपा की प्रेस वार्ता, आपातकाल को बताया काला अध्याय

Jagdalpur: BJP's press conference, Emergency termed a black chapter

संवाददाता: मनोज जंगम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस को घेरा, आपातकाल को बताया संविधान की हत्या

जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने एक विशेष प्रेस वार्ता में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसकी नई पीढ़ी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस आज भी उसी अधिनायकवादी सोच के रास्ते पर चल रही है।”

बिना कारण लगाया गया था आपातकाल: किरण देव

प्रेस वार्ता में किरण देव ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऐसी स्थिति में आपातकाल लागू किया था जब देश को कोई भी गंभीर बाहरी या आंतरिक खतरा नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

“संविधान की धारा 352 के अनुसार आपातकाल सिर्फ तब लगाया जा सकता है जब देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो, युद्ध जैसी स्थिति हो, बाहरी हमला हो या सशस्त्र विद्रोह हो। लेकिन 1975 में ऐसा कुछ नहीं था। फिर भी देश पर आपातकाल थोपा गया।”

लोकतंत्र की हत्या बताया

किरण देव ने कहा कि 25 जून 1975 को लागू किया गया आपातकाल लोकतंत्र की हत्या और नागरिक अधिकारों के दमन का प्रतीक है। उन्होंने इसे भारतीय संविधान और जनता की आवाज़ पर हमला बताया।

“उस दौर में मीडिया पर सेंसरशिप, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और आम नागरिकों की स्वतंत्रता को कुचला गया। यह लोकतंत्र पर गहरी चोट थी, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।”

कांग्रेस की सोच पर सवाल

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज की कांग्रेस पार्टी भी उसी विचारधारा पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नई पीढ़ी लोकतांत्रिक मूल्यों को दबाने और राजनीतिक विरोध को कुचलने की मानसिकता रखती है। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे दलों की सच्चाई को समझें और लोकतंत्र की रक्षा में सहभागी बनें।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…