Jabalpur: खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report By: Somnath Mishra, Edit By: Priyanshi Soni

Jabalpur: जबलपुर स्थित खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार तमिलनाडु से एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, जिसमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी के साथ-साथ जबलपुर फैक्ट्री और कुछ अन्य वीवीआईपी ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

Jabalpur: इंटेलिजेंस और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव

आयुध निर्माणी इटारसी से इनपुट मिलने के बाद आर्मी, डिफेंस इंटेलिजेंस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ करीब 11 बजे फैक्ट्री गेट पर पहुंचे और पूरे परिसर की निगरानी शुरू की गई।

डॉग स्क्वॉड ने घंटों की सर्चिंग

धमकी के बाद खमरिया फैक्ट्री में डॉग स्क्वॉड द्वारा कई घंटों तक सघन सर्चिंग की गई। फैक्ट्री के विभिन्न सेक्शनों, फिलिंग सेक्शन सहित संवेदनशील इलाकों में गहन जांच की गई। एसपी स्वयं फैक्ट्री परिसर के भीतर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

मॉकड्रिल के जरिए परखी गई तैयारियां

खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जॉइंट जनरल मैनेजर अविनाश शंकर ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बल द्वारा फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत कर हर स्तर की तैयारियों को मॉकड्रिल के जरिए परखा गया।

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

अधिकारियों के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई सतर्कता और सुरक्षा जांच के तहत की गई। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और फैक्ट्री की सुरक्षा और अधिक मजबूत कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और