ITR Filing Last Date: रिटर्न भरने के लिए बचे हैं केवल 2 दिन, आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने की क्यों की जा रही है मांग?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Income Tax Return Filing Last Date: भारतीयों को इनकम टैक्स रिटर्न को दाखिल करने की डेडलाइन में सिर्फ 2 दिन बाकी रह गए हैं।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। अगर आप इस आखिरी तारीख तक आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आपको जुर्माना झेलना पड़ सकता है।

आप पर लगने वाले जुर्माने की राशि आपकी कमाई के ऊपर निर्भर करेगी, हालांकि कई लोगों को 31 जुलाई के बाद भी रिटर्न फाइल करने दिया जाएगा।

आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि कौन से लोग और बिजनेस डेडलाइन गुजरने के 3 महीने बाद तक भी अपना आईटीआर फाइल कर सकते हैं।

ITR फाइल करने के समय को बढ़ाने की अपील

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अखिल भारतीय कर व्यवसायियों के महासंघ (AIFTP) ने औपचारिक रूप से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) से आकलन वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा को बढ़ाकर 31 अगस्त करने का अनुरोध किया है।

CBDT को सौंपे ज्ञापन में AIFTP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रत्यक्ष कर प्रतिनिधित्व समिति के अध्यक्ष ने इस बात पर की जानकारी दी है कि कई राज्यों में हाल ही में आई बाढ़ ने ITR फाइल करने की प्रॉसेस को काफी हद तक प्रभावित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन ने इन चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।

कितना लग सकता है जुर्माना

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) की मानें तो जिन लोगों की सालाना आय 5 लाख रुपए से कम है वह 1000 रुपए की जुर्माना की राशि भरकर 31 जुलाई के बाद भी आईटीआर फाइल कर सकते हैं।

यदि उनकी आय 5 लाख रुपए सालाना से ज्यादा है तो उनको 5000 रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यदि आपकी कमाई या बिजनेस को ऑडिटिंग की जरूरत है तो आपको रिटर्न फाइल करने के लिए 31 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया जाता है इससे आप आसानी से बिना जुर्माना भरे इसे भर सकते हैं। इसके लिए आपको यह ऑडिट किसी चार्टर्ड अकउंटेंट से कराना पड़ेगा।

इंटरनेशनल बिजनेस को मिलेगा ज्‍यादा समय

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मानें तो जिन बिजनेस में इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन का यूज किया जाता है उन्हें आईटीआर (Income Tax Return Filing Last Date) फाइल करने के लिए 30 नवंबर 2024 तक का समय दिया जाएगा।

ऐसे कारोबार में ट्रांसफर प्राइसिंग के साथ ही कई तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है। इसके साथ ही कई घरेलू कारोबारियों को भी आईटीआर भरने के लिए अधिक समय दिया जा सकता है, हालांकि इसके लिए आपको इनकम टैक्स एक्ट की कई शर्तों को पूरा करना होता है। इसके कई मामलों में आप पर लेट फीस भी लग सकती है।

26 जुलाई तक हुआ करोड़ों का ITR फाइल

आयकर विभाग और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की मानें तो 26 जुलाई 2024 तक 5 करोड़ से ज्‍यादा का आयकर रिटर्न (ITR) फाइल किया जा चुका है।

हाल ही में की एक घोषणा में आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स से समय पर रिफंड सुनिश्चित करने के लिए अपने रिटर्न को सही तरीके से फाइल करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि रिफंड के दावे सत्यापन के अधीन हैं, जिससे देरी हो सकती है। सही तरीके से दाखिल किए गए रिटर्न से रिफंड प्रॉसेस में तेजी आती है।

IND vs SA: भारत ने तीसरा टी-20 जीता, साउथ अफ्रीका पर 2-1 की बढ़त

IND vs SA: भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार

UP news: योगी आदित्यनाथ सरकार का किसानों की ‘आर्थिक समृद्धि’ पर जोर

Report: Vandna rawat UP news: लखनऊ योगी आदित्यनाथ सरकार का अन्नदाता किसानों

Mahun news: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली

संवाददाता :- योगेश मिथोरिया Mahun news: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने

Antagarh news: शादी का प्रलोभन देखते तरह वर्षीय बालिका को किया गर्भवती

रिपोर्ट: जावेद खान Antagarh news: मामला सुनने में अजीब लग सकता है,जहां

MP news: मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क कैपिटल – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डेयरी क्रांति की ओर मध्यप्रदेश का बड़ा कदम है डॉ. भीमराव अम्बेडकर

Bhopal news: साहित्य समाज की संवेदना और चेतना का माध्यम है : रामप्रकाश त्रिपाठी

BY: Yoganand Shrivastva Bhopal news: भोपाल में मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन, भोपाल

Bareilly news: जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, मौलाना तौकीर रज़ा समेत 10 पर गंभीर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार Bareilly news: बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में जमीन

Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे घायल

Report: Ram yadav Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे

FIROZABAD: बसंत बिहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार

REPORT- PREMPAL SINGH FIROZABAD: फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 29 स्थित बसंत बिहार

Bhagwa news: तीन दिन से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, गांव में मातम

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवाँ Bhagwa news: भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाकपुरा

GHAZIABAD: लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़

REPORT- VAIBHAV SHARMA गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके के मीरपुर हिंदू गांव

UNNAO: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत

UNNAO: घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।

Bahraich: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार

Bahraich: जिले के नानपारा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच

DHURANDHAR vs KKKPK2: 300 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर’, ‘किस किसको प्यार करूं-2’ बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी

DHURANDHAR vs KKKPK2: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में लगातार