,

झारखंड के स्कूल में बाढ़ से मचा हड़कंप: 162 बच्चों का रेस्क्यू, उत्तराखंड में बादल फटने से दो मजदूरों की मौत, चारधाम यात्रा रोकी गई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

देश के कई राज्यों में भारी मानसूनी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। झारखंड, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से लगातार बाढ़, बारिश और बादल फटने की खबरें सामने आ रही हैं।

झारखंड के स्कूल में फंसे 162 बच्चे, पुलिस ने सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर किया रेस्क्यू

झारखंड के जमशेदपुर में स्थित लव कुश आवासीय स्कूल में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्कूल परिसर में पानी भर जाने से 162 बच्चे फंस गए थे।

इस मामले में सोशल मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई। जैसे ही तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए, जमशेदपुर पुलिस हरकत में आई। बचाव टीम तत्काल स्कूल पहुंची और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

उत्तराखंड में बादल फटने से दो मजदूरों की मौत, सात अब भी लापता

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे के पास बादल फटने की घटना सामने आई है। हादसे में निर्माणाधीन होटल में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लापता हैं।

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जब अचानक मूसलाधार बारिश के साथ बादल फटा और होटल के निर्माण स्थल को अपनी चपेट में ले लिया। SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं, और लापता मजदूरों की तलाश जारी है।

सरयू, अलकनंदा और सरस्वती नदियों ने पार किया खतरे का निशान

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। इसके अलावा, अलकनंदा और सरस्वती नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।

प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। कई गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है और लगातार बारिश राहत कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है।

चारधाम यात्रा पर लगी रोक

भारी बारिश को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया है। श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के आदेश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि मौसम साफ होने तक कोई भी श्रद्धालु आगे की यात्रा नहीं करेगा। साथ ही यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय