ईशा और अविनाश के अलावा बिग बॉस में चल रही दो और प्रेम कहानियां, पढ़िए स्टोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Love Story: ‘बिग बॉस 18’ के शुरू हुए दो हफ्ते हो गए हैं। दो हफ्तों में घर के अंदर काफी बवाल देखने को मिला है। इन दो हफ्तों में घर के लोगों में प्यार पनपते हुए नजर आ रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब बिग बॉस के घर में लव स्टोरी देखने को मिल रही है। ‘बिग बॉस 18’ से पहले सीजन में भी कई कंटेस्टेंट के बीच प्यार पनपते हुए देखा गया है। कई लोगों ने तो शादी तक कर ली है और उन लोगों के बच्चे भी हो गए हैं। आइए आपको ‘बिग बॉस 18’ के घर में पनप रही 3 लोगों के प्यार के बारे में बताते हैं।

ईशा और अविनाश
टीवी स्टार्स अविनाश और ईशा के बीच बिग बॉस के घर में प्यार पनपते हुए देखा जा रहा है। एलिस ने इस बात को कह भी दिया कि ईशा के आखों में उन्हें अविनाश के लिए प्यार दिख रहा है। घर में लड़ाई के बाद जब अविनाश को एविक्ट किया जा रहा तब भी ईशा को काफी रोई थी और ईशा भी घर से जाने के लिए बिग बॉस से रिक्वेस्ट कर रही थीं। वीकेंड के वार में ‘ लाफ्टर शेफ’ से आई टीम से कृष्णा अभिषेक को टिप्पणी करते हुए देखा गया है।

चाहत पांडे और करणवीर मेहरा
दूसरी जोड़ी है चाहत और करणवीर की। वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान ने चाहत पांडे से उनके होने वाले लाइफ पार्टनर की खूबी पूछी थी। तब चाहत ने करणवीर का नाम लेकर उनके जैसे पार्टनर होने की बात बोली थी। इसके बाद करणवीर ने भी चाहत को पसंद करने की बात कही थी। इस दौरान घर के सभी लोग खुश होते हुए नजर आए थे।

मुस्कान बामने और शहजादा
मुस्कान और शहजादा के बीच भी दोस्ती से ज्यादा वाली बॉन्डिंग देखी जा रही है। मुस्कान बेशक किसी से ज्यादा बात नहीं करती हैं लेकिन ‘अनुपमा’ की लाडली को शहजादा के साथ हमेशा खुलकर बात करते हुए देखा जाता है। इसके साथ ही दूसरे वीकेंड के वार में ‘लाफ्टर शेफ’ की टीम से कृष्णा अभिषेक ने भी पायल वाली बात को माजक में बोलते हुए मुस्कान और शहजादा के बॉन्डिंग की तरफ इशारा किया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. जांजगीर-चांपा में धर्मांतरण के आरोप

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में पटाखा दुकान

Horoscope 12 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: कल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा