क्या सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने की तैयारी में कांग्रेस? भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बेंगलुरु: कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर से राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सरकारी ठेकों (पब्लिक टेंडर) में मुस्लिम समुदाय को 4% आरक्षण देने की योजना बना रही है।

भाजपा का कांग्रेस पर आरोप

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि जब राज्य में कई विकास कार्य ठप पड़े हैं, तब कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यकों को सरकारी टेंडर में 4% आरक्षण देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने की योजना बना रही है।

‘अल्पसंख्यक का मतलब सिर्फ मुस्लिम क्यों?’

विजयेंद्र ने सवाल उठाया, “देश में अन्य अल्पसंख्यक समुदाय भी हैं, फिर केवल मुसलमानों को ही विशेष अधिकार क्यों दिए जा रहे हैं?” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अल्पसंख्यक तुष्टिकरण नीति समाज में अशांति फैलाने का काम करेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से आग्रह किया कि यदि वे वास्तव में पिछड़े वर्गों के हितैषी हैं, तो सभी पिछड़े समुदायों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाएं, न कि केवल एक समुदाय को प्राथमिकता दें।

‘संविधान विरोधी है यह प्रस्ताव’

भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने इस फैसले को संविधान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर अल्पसंख्यक आरक्षण के पक्ष में नहीं थे और कांग्रेस सरकार संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है।

यतनाल ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “कर्नाटक सरकार केवल अल्पसंख्यक तुष्टिकरण पर ध्यान दे रही है और यह फैसला देश की मूल भावना के खिलाफ है।”

भाजपा उठाएगी मुद्दा विधानसभा में

भाजपा नेताओं ने कहा कि वे इस प्रस्ताव को कर्नाटक विधानसभा के मौजूदा सत्र में जोरदार तरीके से उठाएंगे। फिलहाल, राज्य सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रायपुर ब्रेकिंग: आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, कई अफसरों को मिला प्रमोशन..यह भी पढ़े

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'