,

IRCTC New App: RailOne ऐप बना यात्रियों की पहली पसंद, 4.76 करोड़ डाउनलोड और रोजाना 10 लाख टिकट बुकिंग

IRCTC New App

IRCTC New App भारतीय रेलवे और IRCTC का एकीकृत RailOne ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लॉन्च के करीब एक वर्ष के भीतर इस ऐप ने 4.76 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, ऐप के जरिए प्रतिदिन 10 लाख से अधिक टिकटों की बुकिंग की जा रही है, जिससे यह भारतीय रेलवे के सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में शामिल हो गया है।

IRCTC New App एक ही ऐप में कई रेलवे सेवाएं

RailOne ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रेलवे से जुड़ी कई सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। यात्री इसके माध्यम से रिजर्व और अनारक्षित टिकट बुक करने के साथ-साथ प्लेटफॉर्म टिकट, PNR स्टेटस, ट्रेन की लाइव स्थिति, रेल मदद और यात्रा के दौरान भोजन ऑर्डर जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। सिंगल साइन-ऑन सुविधा के कारण अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।

IRCTC New App ऑनलाइन टिकटिंग में बढ़ रहा डिजिटल रुझान

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में लगभग 89 प्रतिशत आरक्षित टिकट ऑनलाइन माध्यम से बुक किए जा रहे हैं, जबकि 2013-14 में यह आंकड़ा करीब 49 प्रतिशत था। वहीं, अनारक्षित टिकटों की बुकिंग में भी डिजिटल माध्यम का उपयोग बढ़ा है और लगभग 39 प्रतिशत टिकट अब ऐप के जरिए खरीदे जा रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक, RailOne ऐप से रोजाना करीब 2.9 लाख आरक्षित और 7.24 लाख अनारक्षित टिकट बुक किए जा रहे हैं।

IRCTC New App जल्द आएगी नई IRCTC वेबसाइट

यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे नई IRCTC वेबसाइट भी तैयार कर रहा है। इसका बीटा संस्करण लॉन्च किया जा चुका है और जल्द ही स्थिर (स्टेबल) संस्करण जारी किया जाएगा। नई वेबसाइट में बेहतर यूजर इंटरफेस और अधिक बैंडविड्थ की सुविधा होगी, जिससे एक साथ बड़ी संख्या में टिकट बुकिंग संभव हो सकेगी।

Read this: बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही