Iran US Update: अमेरिका ने मुज्तबा खामेनेई और अन्य ईरानी नेताओं पर की इनाम की घोषणा , जानकारी देने पर मिलेगा 92 करोड़ रुपये तक का इनाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Iran US Update

Iran US Update: अमेरिका ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए भारी इनाम की घोषणा की है। इस सूची में ईरान के नए सर्वोच्च नेता Mojtaba Khamenei भी शामिल हैं। यह घोषणा अमेरिका के आधिकारिक कार्यक्रम के जरिए की गई है।

Iran US Update: 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम घोषित

Washington, D.C. से जारी जानकारी के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन ने इन अधिकारियों से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी देने वालों को 10 मिलियन डॉलर (करीब 92 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने की बात कही है। यह घोषणा U.S. Department of State के Rewards for Justice कार्यक्रम के तहत की गई है।

Iran US Update: इन ईरानी अधिकारियों को भी सूची में शामिल किया गया

अमेरिका ने जिन लोगों के बारे में जानकारी मांगी है, उनमें कई प्रमुख नाम शामिल हैं। इनमें ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei के अलावा सुप्रीम लीडर के कार्यालय के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ Ali Asghar Hejazi और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी Ali Larijani का नाम भी शामिल है। अमेरिकी एजेंसियों ने इन अधिकारियों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

Iran US Update: सोशल मीडिया के जरिए मांगी जा रही जानकारी

Rewards for Justice कार्यक्रम की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके पास इन अधिकारियों से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो उसे साझा करें। कार्यक्रम के अनुसार, जानकारी देने वालों को इनाम के साथ सुरक्षा और पुनर्वास की सुविधा भी दी जा सकती है।

Iran US Update: अमेरिका-ईरान तनाव लगातार बढ़ रहा

पिछले कुछ समय से United States और Israel, दोनों मिलकर Iran के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। हाल के महीनों में क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां और हवाई हमले भी तेज हुए हैं, जिससे पूरे मध्य पूर्व में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Iran US Update: अली खामेनेई के बाद मुज्तबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर

ईरान में नेतृत्व परिवर्तन उस समय हुआ जब पूर्व सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत के बाद सत्ता की कमान उनके बेटे Mojtaba Khamenei को सौंपी गई। इसके बाद से क्षेत्रीय राजनीति और अमेरिका-ईरान संबंधों में तनाव और बढ़ गया है।

read also: New Delhi तेहरान में मिसाइल हमलों के बीच सड़कों पर उतरे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन; सुरक्षा घेरा तोड़ प्रदर्शनकारियों से मिले, लोगों ने माथा चूम कर किया सलाम

Crocodile Attack : मगरमच्छ का खौफ, 12 वर्षीय मासूम को बनाया शिकार, गांव में मातम

Crocodile Attack : रुड़की में दर्दनाक हादसा Crocodile Attack : उत्तराखंड के

Bhopal में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, छोला मंदिर थाने का किया घेराव

Bhopal: विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में

Nainital में गुलदार का आतंक, पिंजरे में हुआ कैद

Report by: Bhuvan Singh Nainital: नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में एक